एसएसबी बथनाहा में महिलाओं को मिला ब्यूटीशियन प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर बनने का संदेश

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ना था.

किशनगंज : 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बथनाहा में संदीक्षा के तत्वावधान में महिलाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकदिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम संदीक्षा अध्यक्षा पुष्पा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ.

रोजगारोन्मुखी कौशल पर दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था. कार्यशाला में प्रतिभागियों को त्वचा की देखभाल (स्किन केयर), आधुनिक हेयर स्टाइलिंग, मेकअप तथा विभिन्न सौंदर्य प्रसाधनों के सही उपयोग की तकनीकी जानकारी विस्तार से दी गई. विशेषज्ञों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सौंदर्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा की.

स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रेरित

इस अवसर पर संदीक्षा अध्यक्षा पुष्पा गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाएं और अर्जित कौशल का उपयोग स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनने में करें. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं.

कार्यक्रम में संदीक्षा उपाध्यक्षा मीनाक्षी कुमारी सहित वाहिनी की अन्य संदीक्षा सदस्याएं भी उपस्थित रहीं.

और पढ़ें : बरसात में जान जोखिम में डालकर स्कूल, पंचायत भवन और हाट पहुंचने को मजबूर ग्रामीण, आरसीसी पुल की मांग तेज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinay Kumar

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >