समाज में फैली बुराइयों पर पेश की तकरीर

मदरसा हयातुल उलूम रहिका टोला में ईनामी मुकाबला संपन्न

अररिया. मदरसा हयातुल उलूम मंसूर नगर रहिका टोला गरगद्दी बांसबाड़ी अररिया में तीन दिवसीय अजीमुश्शान जलसा व इनामी मुकाबला रविवार की रात दुआओं के साथ संपन्न हो गया. इस जलसा में खास तौर से पहले दिन हिफज कुरान व तिलावते कुरान, दूसरे दिन नात, अज़ान व तीसरे दिन सीरतून नबी क्विज का आयोजन किया गया. यह जलसा अपने आप में आम जलसा से कुछ अलग प्रकार का था जिसमें मुख्य रूप से अलग-अलग विषय पर बच्चों के दरम्यान मुकाबला का आयोजन किया गया. साथ ही तालीमी बेदारी, इसलाहे माशरा व समाज में फैली विभिन्न बुराइयों व कुरीतियों पर उलमाओं ने अपनी-अपनी तकरीर पेश की, मुकाबला में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को प्रबंधन समिति के द्वारा पुरस्कार से नवाजा गया. मदरसा हयातुल उलूम के बानी व सरपरस्त क्षेत्रीय जिला पार्षद इश्तियाक आलम ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जलसा का आयोजन किया. मालूम हो कि जिला पार्षद इश्तियाक आलम ने इस मदरसा की बुनियाद एक ऐसे मोहल्ला में किया है जो काफी पिछड़ा, अशिक्षित व गरीब मोहल्ला है, जिसे वे अपने व समाज के सहयोग से पिछले कई वर्षों से चला रहे हैं. यहां लगभग 100 गरीब बच्चे हॉस्टल में रहकर पढ़ते हैं. यहां पक्का मस्जिद व मदरसा का निर्माण भी कराया जा रहा है. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मदरसा इस्लामिया गैय्यारी के हेड मौलाना मोसब्बीर आलम नदवी चतुर्वेदी, मौलाना मदरसा के नाजिम मौलाना अंजर आलम, इमारतें शरिया अररिया दारुल कज़ा के काजी मौलाना अतिकुल्लाह रहमानी, परवेज़ आलम, मौलाना रागिब आलम के अलावा अन्य उलमाओं ने भी अपनी तकरीर पेश की. अंत में सभी बच्चों व अतिथियों को सम्मानित किया गया.

मदरसा में होगी एंबुलेंस की व्यवस्था: जिला पार्षद

जलसा समापन के मौके पर जिला पार्षद व मदरसा के संचालक इश्तियाक आलम ने ऐलान किया कि इस मदरसा में जल्द ही इलाके के लोगों के लिए एक एंबुलेंस, एयर कंडीशन ताबूत व गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए टेंट व बर्तन का इंतजाम उनके द्वारा किया जायेगा, जो ईद के बाद यहां उपलब्ध होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >