एसपी ने की एक दर्जन मामलों की सुनवाई

कई मामलों का किया ऑन द स्पाॅट निष्पादन

अररिया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार द्वारा गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यालय में मौजूद करीब एक दर्जन महिला-पुरुष फरियादियों के मामले की जन सुनवाई की. एसपी ने लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी. वहीं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आये फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या एसपी के समक्ष रखी. जिसपर एसपी ने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन करते हुए संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिये. साथ ही फरियादियों के मामले में संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया. एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं. उसे त्वरित गति से निष्पादन कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जानकारी दें. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सप्ताह में 02 से 03 दिन जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है. जिससे अधिक से अधिक मामले की जनसुनवाई संभव हो व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ पहुंच सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >