लग्जरी कार से 940 लीटर विदेशी शराब बरामद

उत्तरप्रदेश से तस्करी कर भोजपुर लायी जा रही थी शराबजब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 12 लाख रुपये आंका गयामुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर एवं गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर के समीप उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई

आरा.

मद्यनिषेध विभाग जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है. इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश की ओर से एक इनोवा कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना की ओर जा रही है. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक राहुल कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

बक्सर-पटना एनएच-922 पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास, (थाना-आरा मुफ्फसिल, जिला-भोजपुर) में एक इनोवा कार की जांच करने पर कार के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. कार पर वाहन निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया. टीम ने मौके से वाहन चालक पटना जिले के मनेर थाना अंतर्गत माधोपुर वार्ड नंबर आठ निवासी अंकुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है. उक्त वाहन से ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की 180 एमएल का 1680 पीस एवं क्लॉथ सुपर स्ट्रांग बीयर 500 एमएल का 240 पीस बरामद की गयी, जो कुल 1920 पीस में 422.40 लीटर है. जब्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना में ले जाया जा रहा था. वहीं एक दूसरी क्रेटा कार को गीधा थाना अंतर्गत कायमनगर पुल के पास से पकड़ा गया. जांच करने पर कार के अंदर से ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की 180 एमएल का 1440 पीस एवं 8 पीएम व्हिस्की 180 एमएल का 1440 पीस कुल 518.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. कार पर वाहन निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया. वाहन चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी सत्येंद्र पासवान का पुत्र रंजन कुमार को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को कर दिया गया है. छापेमारी दल में निरीक्षक राहुल कुमार दुबे, अवर निरीक्षक शिवम् कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >