स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर रात प्रखंड मुख्यालय पंचायत के डहुआबाड़ी से स्मैक कारोबारी को स्मैक के साथ नकद राशि के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि डहुआबाड़ी में स्मैक का कारोबार चल रहा है. इधर गुरुवार को सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी समेत सीओ कुर्साकांटा को देते हुए छापेमारी टीम को रवाना किया गया. छापेमारी में स्मैक कारोबारी मो एकराम पिता स्व नौशाद डहुआबाड़ी वार्ड संख्या 14 निवासी को स्मैक व नगदी भारतीय व नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी के घर से 18.65 ग्राम स्मैक के साथ 19 हजार 526 रुपये भारतीय मुद्रा तो एक हजार 80 नेपाली रुपये बरामद किया गया है. इसके साथ ही गिरफ्तार कारोबारी को मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >