सिमराहा. शुक्रवार की देर संध्या गुप्त सूचना पर सिमराहा पुलिस ने छापेमारी कर एक किराना दुकानदार को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि पोठिया निवासी मुकेश कुमार मेहता पिता अनमोल मेहता वार्ड 01 स्थित अपनी किराना दुकान से अवैध नशीले पदार्थ का कारोबार कर रहा है. पुलिस टीम ने संबंधित दुकान पर छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने करीब 100 ग्राम स्मैक बरामद किया. साथ ही आरोपी मुकेश कुमार मेहता को मौके से हिरासत में ले लिया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है.
100 ग्राम स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार
शुक्रवार की देर संध्या गुप्त सूचना पर सिमराहा पुलिस ने छापेमारी कर एक किराना दुकानदार को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है.
