ट्रैक्टर से कुचलकर सात वर्षीय बच्चे की मौत

घर के पास खेल रहा था बच्चा

कुर्साकांटा.कुर्साकांटा अररिया मार्ग पर हातिम चौक सोनापुर के निकट शनिवार की रात कुर्साकांटा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत मौके पर ही हो गयी. मृतक सात वर्षीय मो जुनैद पिता मो तबारक के परिजनों ने बताया कि देर शाम बच्चा घर के आगे खेल रहा था. इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रैक्टर धक्का मारकर भाग गया. परिजनों ने दुर्घटना में शामिल बच्चे को निकट के ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गये. जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. मृतक की मां बीवी रुखसार का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक दो भाई दो बहन में सबसे छोटा था. मृतक की मां बच्चे को पकड़कर बिलख बिलख कर दुख जता रही थी. खबर लिखे जाने तक इस मामले में मृतक के परिजनों ने थाना में किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >