बीमारियों को रोकती है नियमित स्वच्छता

लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

अररिया. एसबीआइ फाउंडेशन द्वारा संचालित एसबीआइ संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के अंतर्गत, ट्राय संस्था के सहयोग से अररिया आरएस स्थित भाग मोहब्बत गांव में स्वच्छ भारत अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. यह पहल स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई. इस अभियान के तहत पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों, गलियों व आसपास के क्षेत्रों की अच्छे तरीके से साफ-सफाई की गई. जिससे गांव में एक स्वच्छ, स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया गया. इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान भी चलाया गया. जिसमें स्थानीय निवासियों व स्वयंसेवकों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये. ये पौधे भविष्य में क्षेत्र के संतुलित वातावरण सुधार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. अभियान के दौरान, एसबीआइ संजीवनी परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री सौरभ सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है. नियमित स्वच्छता न केवल बीमारियों को रोकती है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने का आधार भी है. सार्वजनिक स्थानों की सफाई को लोग अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझे. कार्यक्रम में ट्राय संस्था के स्वास्थ्य कर्मी, नर्स व वलीउल्लाह, स्थानीय जनप्रतिनिधि व दर्जनों ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >