तीन माह से नहीं दिया राशन, लाभुकों में नाराजगी

30 किलो के बदले 25 किलो अनाज देने का आरोप

-18- प्रतिनिधि, परवाहा रानीगंज नगर पंचायत के बघुवा टोला के दर्जनों लाभुकों को बीते तीन महीने से अनाज नहीं मिलने को लेकर दर्जनों लाभुकों ने बघुवा टोला में डीलर के खिलाफ नाराजगी जतायी. लाभुकों में चांदनी देवी, मीना देवी, देवयंती देवी, विजय ऋषिदेव, निर्मला देवी, सोनिया देवी, आशा देवी, अमेरिका देवी, रीता देवी, गीता देवी आदि ने बताया की हमलोगों को जनवितरण दुकानदार तीन महीने से अनाज नहीं दे रहा है. जबकि डीलर के द्वारा पॉश मशीन पर अंगूठा ले लिया जाता है. जब हमलोग अनाज के लिए देकर के यहां जाते हैं तो हमलोगों को मारने उठ जाता है. कहता है जहां जाना है जाओ. कई लाभुकों ने बताया कि पहले भी 30 किलो के बदले 25 किलो ही अनाज देता था. डीलर के कार्यशैली से नाराज लाभुकों ने द्वारा विरोध प्रदर्शन किया. वहीं एमओ सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि पीडीएस डीलर के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी को रिपोर्ट कर दिया गया है,वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >