सिर्फ केस निपटाना नहीं, पीड़ित को समय पर न्याय जरूरी: अररिया डीएम

जिलाधिकारी विनोद दूहन ने विशेष लोक अभियोजकों के साथ अभियोजन कार्यों की समीक्षा की. बैठक में लंबित मामलों की स्थिति और प्रगति पर चर्चा हुई. उन्होंने पीड़ितों को समय पर न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

अररिया : जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में विशेष लोक अभियोजक उत्पाद, विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो और विशेष लोक अभियोजक अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम से जुड़े अभियोजन कार्यों की वादवार समीक्षा की गयी. बैठक में न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति, अभियोजन की प्रगति और विभिन्न वादों में चल रही कार्रवाई की जानकारी ली गयी.

हर मामले में प्रभावी पैरवी के निर्देश

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक वाद की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित विशेष लोक अभियोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने सभी मामलों में गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने को कहा.

विशेष रूप से उत्पाद अधिनियम, पॉक्सो और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ काम करने तथा निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया गया.

साक्ष्यों और अभिलेखों का अध्ययन कर रखें पक्ष

डीएम ने कहा कि मामलों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए. इसके लिए साक्ष्यों और संबंधित अभिलेखों का समुचित अध्ययन कर न्यायालय के समक्ष मजबूती के साथ पक्ष रखने की जरूरत है.

उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

पीड़ितों को समय पर मिले न्याय

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियोजन कार्य का उद्देश्य सिर्फ मामलों का निष्पादन नहीं, बल्कि पीड़ितों को समय पर और न्यायसंगत न्याय उपलब्ध कराना भी है. इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों और अभियोजन पक्ष को पूरी तत्परता, संवेदनशीलता और आपसी समन्वय के साथ काम करना चाहिए.

बैठक में संबंधित पदाधिकारी और विशेष लोक अभियोजक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : अररिया में सेविका से महिला पर्यवेक्षिका बनने का रास्ता साफ, 16 आपत्तियों का हुआ निपटारा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >