रजिस्ट्री कराने जाएंगे तो बदली नजर आएगी व्यवस्था, अररिया निबंधन कार्यालय में मिलेंगी ये नई सुविधाएं

अररिया के निबंधन कार्यालयों में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है. जिला स्कोर कार्यकारिणी समिति की बैठक में डिजिटल टोकन डिस्प्ले, व्हीलचेयर, नया प्रतीक्षालय और आधुनिक कंप्यूटर-प्रिंटर जैसी सुविधाएं बढ़ाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. इन सुधारों का उद्देश्य लोगों की परेशानी कम करना और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है.

अररिया : निबंधन कार्यालयों में काम कराने पहुंचने वाले लोगों के लिए जल्द सुविधाएं बढ़ने वाली हैं. कार्यालयों को आधुनिक बनाने और आम लोगों की परेशानी कम करने के लिए जिला स्कोर कार्यकारिणी समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में डिजिटल टोकन डिस्प्ले, व्हीलचेयर, नया प्रतीक्षालय, आधुनिक कंप्यूटर-प्रिंटर और अतिरिक्त बैठने की व्यवस्था करने पर सहमति बनी.

निबंधन कार्यालयों में क्या-क्या बदलेगा?

जनसुविधा के लिए स्वीकृत प्रमुख सुविधाएं :

  • डिजिटल टोकन डिस्प्ले सिस्टम
  • दिव्यांग और निःशक्त लोगों के लिए व्हीलचेयर
  • नया प्रतीक्षालय
  • कंप्यूटर व ऑल-इन-वन डेस्कटॉप
  • कलर लेजरजेट प्रिंटर
  • ऑफिस टेबल, कुर्सियां, अलमारी और स्टील रैक
  • निबंधन के बाद दस्तावेजों की रंगीन प्रति की सुविधा

अररिया मंडी में किस अनाज के भाव चढ़े, किसमें गिरावट? देखें आज के ताजा मंडी रेट

टोकन सिस्टम से कम हो सकती है भीड़ की परेशानी

सदर निबंधन कार्यालय समेत क्षेत्रीय कार्यालयों में डिजिटल टोकन डिस्प्ले सिस्टम लगाया जाएगा. इससे निबंधन कराने पहुंचे लोगों को अपनी बारी की जानकारी आसानी से मिल सकेगी. दिव्यांग निबंधनार्थियों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की जाएगी.

आधुनिक उपकरणों से बेहतर होगा कामकाज

कार्यालयों में कामकाज को सुचारु बनाने के लिए कंप्यूटर, ऑल-इन-वन डेस्कटॉप, कलर लेजरजेट प्रिंटर समेत जरूरी फर्नीचर उपलब्ध कराने को मंजूरी दी गयी है. इससे कार्यालयी कार्यों को तेज और व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

रानीगंज कार्यालय में भी बढ़ेंगी सुविधाएं

अवर निबंधन कार्यालय, रानीगंज में निबंधन कराने आने वाले लोगों के बैठने के लिए अतिरिक्त कुर्सियों और जरूरी कार्यालयी उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी. वहीं निबंधन के बाद दस्तावेजों की रंगीन प्रति उपलब्ध कराने के लिए अररिया जिला निबंधन कार्यालय सहित क्षेत्रीय कार्यालयों में कलर प्रिंटर लगाने का निर्णय लिया गया है.

नया प्रतीक्षालय बनाने की तैयारी

जिला निबंधन कार्यालय, अररिया परिसर में विभागीय मानकों के अनुरूप नया प्रतीक्षालय बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी है. इसके लिए विभागीय स्तर से आवश्यक स्वीकृति लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जाएगी.

जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यालयों में उपलब्ध और नये लगाए जाने वाले संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने निबंधन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के साथ आम लोगों को बेहतर सुविधा देने पर जोर दिया.

बैठक में जिला अवर निबंधक, अररिया सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >