बाबा सर्वेश्वरनाथ मंदिर में शिवरात्रि की तैयारी जोरों पर

मंदिर की हो रही रंगाई पुताई

-2-प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड क्षेत्र में वर्ष 2025 की महाशिवरात्रि को लेकर बाबा सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर महथावा में तैयारियां जोरों पर है. इस बार आयोजन का मुख्य आकर्षण विशेष झांकी व अघोरी ग्रुप का आगमन होगा, जिससे भक्तों में खासा उत्साह है. मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ व भक्ति के माहौल ने पूरे क्षेत्र को उत्सव मय बना दिया है. कार्यक्रम के व्यवस्थापक गणेश प्रसाद दास ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही, मंदिर परिसर में भव्य पंडाल व आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. महाशिवरात्रि के इस विशेष आयोजन को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. श्रद्धालु बाबा सर्वेश्वरनाथ का जलाभिषेक व विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुटे हुए हैं. भक्तों का मानना है कि इस बार का आयोजन ऐतिहासिक व यादगार होने वाला है. मंदिर समिति व स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से भगवान शिव की आराधना कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >