थानाध्यक्ष की कार्यशैली को सराहा

हर व्यक्ति सम्मान का भूखा होता है

जोकीहाट. पुलिस अधिकारियों व चौकीदारों के बीच बेहतर समन्वय से कार्य निष्पादन में सुविधा होती है. हर व्यक्ति सम्मान व इज्जत का भूखा होता है. इसलिए चौकीदार भी सम्मान चाहते हैं. यह बातें चौकीदार संघ के प्रमंडलीय सचिव सह अररिया जिलाध्यक्ष रामदेव पासवान ने रविवार को जोकीहाट थाना में मीडिया से कही. इससे पहले उन्होंने पुलिस अधिकारियों व पदस्थापित चौकीदार के साथ मधुर संबंध स्थापित रखने के लिए जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा की प्रशंसा की. श्री पासवान ने कहा कि जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा की कार्यशैली से हमारे सभी चौकीदार बंधु खुश हैं. थानाध्यक्ष चौकीदार जैसे कर्मचारियों के अभिभावक की तरह होते हैं. उन्होंने कहा कि चौकीदारों से फीडबैक लेने के बाद हम कह सकते हैं कि सभी थानाध्यक्षों को अपने चौकीदार व दफादारों के साथ जोकीहाट थानाध्यक्ष की तरह व्यवहार करना चाहिए. संघ के प्रमंडलीय सचिव रामदेव पासवान, राजकुमार ततमा, मनीष कुमार, सूर्यानंद भारती, दीपक कुमार, फीतालाल मांझी, बबलू मांझी, श्रवण कुमार ने थानाध्यक्ष को नववर्ष की शुभकामनाएं और डायरी कलम देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >