PM Modi: अगस्त में पीएम अररिया को देंगे बड़ी सौगात, जोगबनी से तमिलनाडु के लिए जल्द चलेगी ट्रेन, अररिया-गलगलिया रेलमार्ग भी होगा शुरू

PM Modi: अररिया जिले को जल्द ही बड़ी रेल सौगात मिलने जा रही है. जोगबनी से तमिलनाडु के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है. अररिया-गलगलिया रेलमार्ग भी आम लोगों के लिए चालू होगा. प्रधानमंत्री अगस्त 2025 में इन योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. सांसद प्रदीप सिंह ने यह जानकारी दी.

PM Modi: अररिया जिले के लिए रेलवे क्षेत्र में बड़ी सौगात की घोषणा की गई है. सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने पत्रकारों को जानकारी दी कि जोगबनी से तमिलनाडु के लिए सीधी ट्रेन सेवा जल्द शुरू होने जा रही है, जिससे दक्षिण भारत का सफर अब और भी आसान हो जाएगा. साथ ही अररिया-गलगलिया रेलमार्ग का भी संचालन आम लोगों के लिए शुरू किया जाएगा.

देश के गिने चुने जिलों में शामिल होगा अररिया

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि यह सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया और मेरा न्यू अररिया की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है. अररिया जिले को पहले ही सुसज्जित मेडिकल कॉलेज और बेहतर सड़कों की सौगात मिल चुकी है और अब रेलवे के क्षेत्र में भी जिले को देश के चारों दिशाओं उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम से जोड़ा जा रहा है. यह अररिया को देश के गिने-चुने ऐसे जिलों में शामिल करता है जहां से चारों दिशाओं में सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जोगबनी-तमिलनाडु ट्रेन की मिली मंजूरी

प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं उन्हें फोन कर यह जानकारी दी कि जोगबनी-तमिलनाडु ट्रेन की मंजूरी मिल चुकी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया दौरे पर आएंगे, जहां वे इस ट्रेन सेवा और अररिया-गलगलिया रेललाइन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे.

सांसद ने कहा कि अररिया को रेलवे हब बनाने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी हैं और यह उपलब्धि सीमांचलवासियों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें: पटना मेट्रो को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, 15 जुलाई तक पूरा हो जायेगा यह काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >