पटना ने जोगबनी को किया पराजित

मैच को लेकर खिलाड़ियों में था भारी उत्साह

जोगबनी. जोगबनी के हाइस्कूल मैदान में इंडो नेपाल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित रामसागर राय मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में पटना की टीम ने जोगबनी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. शुक्रवार की रात्रि हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में जोगबनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जोगबनी की टीम ने मोहम्मद अशफाक के 41 व अमन राय के 32 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 156 रन बनाये. वहीं पटना की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरभ कुमार ने 02 विकेट चटकाया. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की टीम ने ऋषभ राकेश के 62 व सूरज कश्यप के 38 रन की बदौलत 19.2 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया. वहीं ऋषभ राकेश को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मुन्ना भगत के हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >