Araria Protest: नरपतगंज (अररिया). पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर हुए कथित हमले के विरोध में सोमवार को नरपतगंज में उनके समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन किया. कांग्रेसी नेता एवं सांसद समर्थक जेडी यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
बाजार में निकाला विरोध मार्च
प्रदर्शनकारी प्रखंड मुख्यालय से हाथों में तख्ती और बैनर लेकर निकले. उन्होंने नरपतगंज बाजार का भ्रमण करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए और बाद में अस्पताल चौक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया.
गृह मंत्री का किया पुतला दहन
अस्पताल चौक पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की.
'मामले की निष्पक्ष जांच हो'
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सांसद पप्पू यादव पर कथित हमला गंभीर मामला है. उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
Araria Protest: प्रदर्शन में अनिल शर्मा, राजेश यादव, कुणाल कुंदन, बादशाह खां, तोहिद आलम, विशाल यादव, अरविंद कुमार, नरेश पासवान, मोहम्मद सोहराब, टुनटुन कुमार, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
