लॉज का पोर्टिको ढहने से 12 से अधिक छात्र जख्मी, तीन की हालत गंभीर

लॉज का पोर्टिको ढहने से 12 से अधिक छात्र जख्मी, तीन की हालत गंभीर

लॉज का भवन हुआ पुराना व जर्जर, कभी भी हो सकता बड़ा हादसा

अररिया. अररिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे किशनगंज राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों के साथ गुरुवार की देर शाम करीब 10 बजे बड़ा हादसा हो गया. घटना से पूर्व सभी छात्र किशनगंज पॉलिटेक्निक कॉलेज से अररिया पहुंचे थे. उनका शुक्रवार व शनिवार को अररिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा होना तय था. इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा छात्र किराए पर एक लॉज लिए. छात्रों द्वारा उक्त लॉज के पोर्टिको छत पर चढ़कर बातचीत का दौर चल रहा था. इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा छात्र भी पोर्टिको छत के नीचे बैठकर व खड़े होकर आपस में बातें कर रहे थे. तभी जर्जर पोर्टिको छत पर चढ़े छात्रों का भार नहीं सहन होने पर छत का आधा हिस्सा टूटकर नीचे जा गिरा. इसमें नीचे खड़े बैठे व खड़े छात्र खासा घायल हो गए. किसी छात्र का माथा फटा तो किसी की हड्डी टूटी. सदर अस्पताल अररिया पहुंचे सभी घायल छात्रों ने बताया कि वे सभी बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी हैं. हादसे के शिकार छात्रों ने बताया कि सभी नगर थाना क्षेत्र के रामपुर कोदरकट्टी पंचायत स्थित हनुमान चौक स्थित एक लॉज में ठहरे थे. वहां से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया काफी नजदीक है. सुबह में परीक्षा होने के कारण सभी उक्त लॉज में ठहरे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम देर संध्या दो दर्जन से ज्यादा छात्र जब लॉज के पोर्टिको की छत पर एक साथ चढ़े तो जर्जर छज्जी भार नहीं सह सकी. गंभीर रूप से घायल 12 छात्रों को गहरी चोटें आईं. तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.

लापरवाही से हादसा, जनहानि टली

स्थानीय लोगों ने बताया कि पोर्टिको की छज्जी पुरानी होने के कारण कमजोर हो चुकी थी. हादसे के बाद लॉज मालिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को ऑटो व निजी वाहनों से सदर अस्पताल पहुंचाया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

पुलिस व चिकित्सक की कार्रवाई

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस में शामिल डायल 112 के पुअनि दीपक कुमार सदर अस्पताल अररिया पहुंची. पुलिस ने एक दर्जन से अधिक घायल छात्रों के बयान दर्ज किए. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि लॉज की संरचनात्मक स्थिति व लॉज मालिक की लापरवाही की जांच की जा रही है. दोषी पाये जाने पर ठोस कड़ी कार्रवाई होगी. सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में मौजूद चिकित्सक सुजीत कुमार के नेतृत्व में सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

इन छात्रों के साथ हुआ हादसा

किशनगंज पॉलिटेक्निक कॉलेज से परीक्षा देने आये छात्रों में नवादा जिला निवासी बबलू व मोहित कुमार, बेगूसराय के रवि व निखिल कुमार, समस्तीपुर के ऋषभ कुमार, लखीसराय के आनंद कुमार, श्रीनिवास कुमार, बरौनी के जयप्रकाश, कटिहार मनिहारी के रजनीश कुमार, खगड़िया के रोहित कुमार, औरंगाबाद के प्रिंस कुमार, जहानाबाद के सौरभ कुमार सहित राजा, प्रिंस, शिव, ब्रजेश, अमित कुमार सहित अन्य छात्र शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >