नरपतगंज. फारबिसगंज एनएच के पंजरकट्टा मध्य विद्यालय के समीप रविवार को संतरा लोड ट्रक पलट गया, जिससे चालक घायल हो गये. घटना के बाद लोगों ने चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया. घायल ट्रक चालक मुंबई निवासी सद्दाम शेख है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एमएच 03 एफसी 1268 से चालक संतरा लेकर राजस्थान से बंगाल पानी टंकी जा रहा था, तभी पंजरकट्टा मध्य विद्यालय के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी मार दी. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है.
——संतरा लोड ट्रक पलटा, चालक घायल

संतरा लोड ट्रक पलटा, चालक घायल
Copied link
पुलिस ने ट्रक को किया जब्त