नेपाल में भारी बारिश का असर, नुना नदी के कटाव से धर्मगंज-मेहरू मुख्य सड़क पर मंडराया खतरा

Nuna River Erosion: नेपाल में भारी बारिश के बाद नुना नदी का जलस्तर बढ़ने से धर्मगंज-मेहरू मुख्य सड़क पर तेज कटाव शुरू हो गया है. सड़क और बिजली के पोल खतरे में हैं, जबकि ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कटाव-रोधी कार्य कराने की मांग की है.

अररिया से पंकज कुमार की रिपोर्ट:

Nuna River Erosion: नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में दिखने लगा है. नुना नदी का जलस्तर बढ़ने से तेज कटाव शुरू हो गया है, जिससे धर्मगंज से मेहरू चौक को जोड़ने वाली मुख्य सड़क खतरे की जद में आ गई है. कटाव सड़क के किनारे तक पहुंच चुका है और धीरे-धीरे सड़क का हिस्सा नदी में समाता जा रहा है. यदि समय रहते कटाव-रोधी कार्य नहीं कराया गया तो यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता है.

बिजली के पोल भी कटाव की चपेट में

कटाव के कारण सड़क किनारे लगे दो बिजली के पोल भी खतरे में आ गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि स्थिति पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो सड़क के साथ-साथ बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है. यह सड़क धर्मगंज, मेहरू चौक और आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है.

ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

ग्रामीणों के अनुसार नुना नदी का कटाव लगातार तेज होता जा रहा है. सड़क के किनारे मिट्टी धंसने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. सड़क क्षतिग्रस्त होने से बच्चों की पढ़ाई, किसानों की खेती-बाड़ी, मरीजों के अस्पताल पहुंचने और आम लोगों के दैनिक आवागमन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है.

प्रशासन से लगाई तत्काल कार्रवाई की गुहार

ग्रामीण रविन्द्र सिंह, राजू सिंह, मो. कस्तूरी अली, पंकज कुमार, लालमोहर पासवान, अघौनु पासवान, मानिक सिंह, मिंटू सिंह, पंकज सिंह, नीरज सिंह, चंदन सिंह, पवन सिंह, अत्ताउल्लाह और सैफुल्लाह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने प्रशासन से तत्काल कटाव-रोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है.

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा

मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बलवीर दास ने बताया कि संबंधित विभाग को स्थिति की जानकारी दी जाएगी और जल्द ही कटाव-रोधी कार्य शुरू कराने की पहल की जाएगी. फिलहाल स्थानीय लोगों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं. लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो नुना नदी इस महत्वपूर्ण सड़क को अपने आगोश में ले सकती है, जिससे पूरे क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हो जाएगा.

और पढ़ें: अररिया में आज से फुटबॉल का महाकुंभ, जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप टूर्नामेंट का होगा आगाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >