सीमा पर 4.53 लाख नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तार

प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही को रोकने के लिए हो रही लगातार गश्ती

जोगबनी. भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 56 वीं वाहिनी ने अवैध रूप से नेपाली मुद्रा ले जाने के प्रयास को विफल करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान 4 लाख 53 हजार 650 नेपाली रुपये व एक साइकिल जब्त की गयी. शुक्रवार को 56वीं वाहिनी एसएसबी के आयी समवाय जोगबनी की गश्ती टीम ने चाणक्य चौक स्थित सीमा स्तंभ संख्या 179/02 के समीप भारत की ओर से लगभग पांच मीटर दूरी पर संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोका. तलाशी के दौरान उसके पास से 4,53,650 नेपाली रुपये बरामद हुए जिसे वह भारत से नेपाल की ओर ले जा रहा था. पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के मोरंग जिला अंतर्गत बुढ़नाघाट वार्ड संख्या 09 निवासी बासु देव साह (46 वर्ष), पिता सुखी लाल साह के रूप में हुई. एसएसबी ने बरामद नेपाली मुद्रा के साथ उसकी साइकिल को भी जब्त कर लिया. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से नकदी, विदेशी मुद्रा व अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही रोकने के लिए लगातार गश्त व निगरानी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में यह सफलता प्राप्त हुई है. जब्त नेपाली मुद्रा, साइकिल व आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है. वही एसएसबी द्वारा सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है व भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >