तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई पूजा-अर्चना

कई घरों व मंदिरों में नौ दिवसीय पाठ का हो रहा आयोजन

प्रतिनिधि, फारबिसगंज. फारबिसगंज में चैत नवरात्र को लेकर सभी मंदिरों में मां भगवती की पूजा-अर्चना की जा रही है. वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की. घरों व दुर्गा मंदिरों में श्रद्धा व भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने मां भवानी की पूजा की. कई घरों व मंदिरों में नौ दिवसीय पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है. चैती दुर्गा मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों पर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु पहुंचते रहे. पंडितों ने विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण कर मां की पूजा-अर्चना की. वहीं प्रतिमा स्थापित करने को लेकर स्थानीय छुआपट्टी स्थित नवरंग क्लब में बड़े-बड़े पंडाल बनाने का सिलसिला जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >