ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा चहुंमुखी विकास: जिप अध्यक्ष 4- प्रतिनिधि, कुर्साकांटा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 के ग्राम पंचायत कमलदाहा के अलग-अलग जगहों पर 65 लाख की लागत से विधायक विजय कुमार मंडल, जिप अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम, केएन डिग्री कॉलेज बखरी के प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा, पूर्व प्राचार्य प्रो गोलोक नाथ झा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिप प्रतिनिधि अजीत झा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर योजना का शिलान्यास किया. इस दौरान अतिथियों काे बुके भेंटकर व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. वहीं विधायक श्री मंडल ने बताया कि गांव, ग्राम का विकास प्राथमिकता में शामिल हैं. जिसे लेकर सरकार के विभिन्न स्तर पर कार्य प्रगति पर है. वहीं जिप अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम ने बताया कि जिला परिषद से वैसे जगहों पर सड़क निर्माण कराया जा रहा है. जहां ग्रामीणों को सड़कों की जरूरत है. वहीं जिप प्रतिनिधि अजीत झा ने बताया कि काली मंदिर बखरी से लाल गंज हाट जाने वाली सड़क का लगभग 15 लाख से तो उद्यानंद मंडल के घर से सिकटी मोड़ तक लगभग सात लाख तो बखरी वार्ड संख्या 12 में 14.99 लाख की राशि से बखरी से सरदार टोला जाने वाली सड़क, वर्मा टोला वार्ड संख्या 12 बखरी से बकरा मरिया धार जाने वाली सड़क का 10.26 लाख की राशि से तो कमलदाहा वार्ड संख्या 02 मो जमाल के घर से मो मुख्तार के घर तक 09.99 लाख की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया. वहीं जिला परिषद से षष्ठम वित्त योजना से प्राथमिक विद्यालय बखरी मिलिक में 07.46 लाख की राशि से निर्मित भवन का उद्घाटन किया गया. मौके पर पैक्स अध्यक्ष प्रशांत आनंद, मंडल अध्यक्ष रवींद्र नाथ ठाकुर, कुमोद झा, गणेश शंकर राय, प्रयाग झा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, मो मुख्तार, राजकुमार साह, संजय यादव, कलानंद मंडल, वासुकीनाथ झा, बिनोद यादव, राजीव ठाकुर, विपिन झा, उपेंद्र यादव, शैलेश झा, मिथिलेश झा, अमरनाथ झा, सुजीत झा, सियाचंद सरदार सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
