अग्निपीड़ित परिवारों को विधायक ने बंधाया ढांढस

अग्निपीड़ित परिवारों को विधायक ने बंधाया ढांढस

फारबिसगंज. भागकोहलिया गांव में अगलगी की घटना पर फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मंगलवार की देर रात अगलगी में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल गयी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए. पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल गया. पीड़ित परिवारों के अनुसार आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन समेत दैनिक उपयोग की सभी सामग्री जलकर नष्ट हो गयी. वहीं कई पालतू पशुओं के भी आग में झुलसकर मरने की सूचना है. घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं. दमकल व ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास मौके पर पहुंचे व पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल राहत व मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >