12 साल बाद बेटे से मिला परिवार, पिता को देखते ही भावुक हो गया युवक

जानकारी के अनुसार रानीगंज प्रखंड के बिशनपुर वार्ड संख्या-11 निवासी गनौरी मंडल का पुत्र दयानंद कुमार करीब 12 वर्ष पूर्व घर से कहीं चला गया था. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया.

अररिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट:

अररिया: जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है. करीब 12 वर्षों से घर से लापता युवक को नरपतगंज पुलिस ने बरामद कर उसके परिजनों से मिलवाया. अपने पिता को सामने देखते ही युवक भावुक हो उठा और उनसे लिपट गया. इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.

जानकारी के अनुसार रानीगंज प्रखंड के बिशनपुर वार्ड संख्या-11 निवासी गनौरी मंडल का पुत्र दयानंद कुमार करीब 12 वर्ष पूर्व घर से कहीं चला गया था. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया.

हाल ही में परिजनों को सूचना मिली कि एक युवक नरपतगंज थाना क्षेत्र के रेवाही वार्ड संख्या-5 निवासी जयनारायण पासवान के घर पर रह रहा है. सूचना मिलने के बाद नरपतगंज पुलिस ने मामले की जांच की और युवक की पहचान दयानंद कुमार के रूप में की.

इसके बाद युवक के पिता गनौरी मंडल को थाना बुलाया गया. पुलिसकर्मियों के साथ जब वे रेवाही पहुंचे और युवक ने अपने पिता को देखा तो वह भावुक हो गया. उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े और वह पिता से लिपट गया.

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि करीब 25 वर्षीय युवक को रेवाही गांव से बरामद किया गया. आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद परिवार में खुशी का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >