एकजुट सहयोग से रुकेगा बाल विवाह

जागरूकता रथ को डीडीसी ने किया रवाना

अररिया. जिले में बाल विवाह की रोकथाम व इसे लेकर आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन, जागरण कल्याण भारती के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जन जागरूकता रथ निकाला गया. जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी, डीपीओ आइसीडीएस कविता कुमारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शंभु कुमार रजक ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया. मौके पर डीडीसी रोजी कुमारी ने कहा कि समाज में बाल विवाह को दूर करने के लिए हमारा सामूहिक प्रयास जरूरी है. डीपीओ आइसीडीएस ने बाल विवाह से जुड़ी किसी तरह की शिकायत 1098 पर देने की लोगों से अपील की. ताकि इसे समय रहते रोका जा सके. जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ने कहा कि एकजुट प्रयास से समाज में बाल विवाह का पूर्णत: उन्मूलन संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >