अररिया में नहरों से अवैध खनन व परिवाहन के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई, चला छापेमारी अभियान

अवैध खनन कर परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने एक ट्रैक्टर किया जब्त, पुलिस को देखते ही कई खनन माफिया वाहन लेकर फरार

अररिया के फारबिसगंज से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट,

फारबिसगंज थाना पुलिस ने एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में रामपुर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बहने वाली नहरों से हो रहे अवैध मिट्टी एवं बालू खनन के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रामपुर नहर से अवैध खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है.बताया जाता है कि पुलिस टीम के पहुंचने और वाहन की लाइट दिखाई देने पर नहर क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे कई लोग ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गये.हालांकि पुलिस ने पीछा कर मिट्टी लदा एक ट्रैक्टर रामपुर ओवरब्रिज के समीप से पकड़ने में सफलता हासिल की.पुलिस की इस कार्रवाई से सरकारी नहरों से अवैध मिट्टी-बालू खनन व परिवहन करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है. लोगों का कहना है कि खनन माफिया दिन ही नहीं बल्कि रात के अंधेरे में भी बड़े पैमाने पर सरकारी नहरों से मिट्टी और बालू का अवैध खनन करते हैं.लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से नहर के बांध कमजोर होते जा रहे हैं.नहर से मिट्टी बालू का अवैध खनन करने वालो के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाये गये इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के अलावा थानाध्यक्ष मनोज कुमार,अनि अजय कुमार पासवान सहित अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे.थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का ये अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा.उन्होंने कहा कि अवैध खनन व परिवहन के आरोप में जब्त किये गए बालू लोड ट्रेक्टर

के संदर्भ में जुर्माना किये जाने व अग्रतर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को जानकारी दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >