कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहटमीना के पकड़ी में आयोजित सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ से प्रखंड क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा. महारुद्र यज्ञ आयोजक समिति के अनुसार महारुद्र यज्ञ में भारतीय क्षेत्र सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी दर्जनों कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है. यज्ञ में 31 कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है. जिसमें महिला कीर्तन मंडली भी शामिल है. इधर यज्ञ स्थल पहुंचे भाजपा युवा नेता जोशी मंडल ने बताया कि महारुद्र यज्ञ का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्द्र पूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है. महारुद्र यज्ञ में काफी दूर दराज से श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंच रहे हैं. यज्ञ स्थल आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर यज्ञ समिति के वॉलेंटियर तत्परता से श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं. भाजपा युवा नेता ने बताया कि महारुद्र यज्ञ को सफलता पूर्वक संचालित करने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्थानीय युवा, आयोजक समिति के साथ अगल-बगल के ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही.
महारुद्र यज्ञ से वातावरण हुआ भक्तिमय
31 कीर्तन मंडली को किया है आमंत्रित
