मुल्क की तरक्की के लिए आपसी सद्भाव के साथ रहें

तरबियती वर्क शॉप का आयोजन

अररिया. जमीयतुल उलमाए हिंद अररिया के सौजन्य से मदरसा इस्लामिया यतीम खाना अररिया में सोमवार को जिले भर के उलेमाओं, मस्जिद के इमाम, मदरसा के शिक्षकों व मोआजिन के लिए एक दिवसीय तरबियती वर्क शॉप का आयोजन किया. जिसमें मुख्य रूप में उलेमाओं की तरबियत, तालीमी बेदारी व कौमी एकता को लेकर आयोजित इस सेमिनार व कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना खालिद शैफुल्लाह रहमानी शामिल थे. उन्होंने जिला भर से उलेमाओं मौलान को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इस्लामी तौर तरीके के साथ अपनी जिंदगी गुजारनी चिहिए. उन्होंने कहा कि मजहब ए इस्लाम में उलमाए कराम एक पावर हाउस के मानिंद हैं. आपके माध्यम से मजहब ए इस्लाम के मानने वालों तक वालों तक आपकी बातें पहुंचती है. उन्होंने कहा कि दीनी मदारिस हिंदुस्तान में इस्लाम की हिफाजत के किला है, इसलिए इसकी हिफाजत जरूरी है.

अनावश्यक मुकदमा बाजी से बचें

मौलाना ने लोगों से कहा कि आप अनावश्यक मुकदमे बाजी से बचें व आपस में बैठकर सुलह का रास्ता अपनाएं. उन्होंने कहा कि तालीमी बेदारी व राष्ट्रीय एकता के लिए अहम भूमिका निभाएं. कार्यक्रम में बिहार के अध्यक्ष मौलाना जावेद इकबाल भी मौजूद थे. इस मौके पर जमीयतुल उलमा अररिया के अध्यक्ष डॉ आबिद हुसैन, सचिव अतहरुल कासमी, उपाध्यक्ष मौलाना शाहिद आदिल कासमी ने इस कार्यशाला को शिक्षा व मदरसा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित बताया. मौके पर मदरसा चलाने वाले शिक्षक व प्रबंधन कमेटी के लोगों से मदरसा की जमीन का रजिस्ट्री मदरसा के नाम से कर लें अपने आय व व्यय की जानकारी में पारदर्शिता रखें. अगर सरकार जरूरत महसूह करते हुए आपसे जानकारी लेना चाहे तो हम उन्हें उपलब्ध कराने में परेशान नहीं हों, अररिया में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर उलमाओं के लिए तालीम व कौमी एकता पर ऐतिहासिक तरबियती वर्कशॉप का आयोजन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >