शिविर में लोगों को दी कानूनी जानकारी

बाल सुरक्षा, बाल श्रमिक, बाल विवाह, दहेज प्रथा, चोरी, दहेज लेना सहित अन्य विषयों की दी जानकारी

पलासी. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को कनखुदिया पंचायत के सामुदायिक भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया .शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के कानून व्यवस्था की जानकारी दी गयी. इस क्रम में बाल सुरक्षा, बाल श्रमिक, बाल विवाह, दहेज प्रथा, चोरी, दहेज लेना व दहेज देने सहित अन्य विषयों पर लोगों को कानूनी जानकारी जागरूक किया गया. विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता मुन्ना कुमार ने लोगों को बच्चों के वैधानिक व कानूनी अधिकार की विस्तृत जानकारी दी. इस मौके पर पीएलवी लिपि कुमारी, डेहटी उत्तर पंचायत के मुखिया राम कृपाल विश्वास, पूर्व मुखिया सुरेश साह, सरपंच बीरेंद्र प्रसाद साह, लक्ष्मी ठाकुर, गणेश लाल साह, ललित कुमार, राजेश साह, शिवानंद साह, अरुण सुतिहार, शिवानंद साह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >