जोगबनी हाट में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दोबारा कब्जा करने वालों को प्रशासन की सख्त चेतावनी

जोगबनी हाट परिसर में नगर परिषद ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. दोबारा कब्जा करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Jogbani Encroachment Drive: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार के नेतृत्व में शनिवार को जोगबनी हाट परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान नगर परिषद की टीम ने हाट परिसर में अवैध रूप से बनाई गई अस्थायी दुकानों और संरचनाओं को हटाकर सार्वजनिक स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया.

दोबारा चलानी पड़ी कार्रवाई

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में हाट परिसर से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया था. हालांकि कुछ समय बाद कई दुकानदारों ने दोबारा अस्थायी ढांचे बनाकर दुकानें संचालित करनी शुरू कर दी थीं. इसकी सूचना मिलने पर नगर परिषद ने पुनः कार्रवाई की.

अस्थायी दुकानें हटाई गयीं

शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने हाट परिसर में अवैध रूप से खड़ी की गई अस्थायी दुकानों और अन्य संरचनाओं को हटाया. कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को भविष्य में सार्वजनिक भूमि पर कब्जा नहीं करने की हिदायत भी दी गयी.

कार्यपालक पदाधिकारी ने दी चेतावनी

कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार ने कहा कि हाट परिसर सहित नगर परिषद की किसी भी सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी ने दोबारा अस्थायी संरचना बनाकर अतिक्रमण किया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

अभियान रहेगा जारी

नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी नियमित अभियान चलाया जाएगा. प्रशासन का उद्देश्य हाट परिसर में सुचारु व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुदीप भारती

सुदीप भारती प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >