मयंक कुमार ने संभाला कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, सफाई और विकास कार्यों को दी प्राथमिकता

जोगबनी के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार अब फारबिसगंज नगर परिषद के 45वें कार्यपालक पदाधिकारी भी होंगे। उन्होंने पदभार ग्रहण कर अधिकारियों के साथ बैठक की।

Forbesganj Nagar Parishad: फारबिसगंज (अररिया). नगर परिषद जोगबनी के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार ने शनिवार को फारबिसगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. इसके साथ ही वह फारबिसगंज नगर परिषद के 45वें कार्यपालक पदाधिकारी बने. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की.

कर्मियों के साथ की परिचयात्मक बैठक

पदभार ग्रहण करने के बाद मयंक कुमार ने नगर परिषद के सभी कर्मियों के साथ परिचयात्मक बैठक की. इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के दायित्वों और कार्यों की जानकारी ली तथा बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए.

साफ-सफाई और जल निकासी पर रहेगा विशेष फोकस

कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था, कर संग्रहण और विकास योजनाओं को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों के सहयोग और आपसी सामंजस्य से नगर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जाएगा.

सावन को देखते हुए दिए विशेष निर्देश

उन्होंने बताया कि श्रावण माह शुरू हो चुका है. इसे देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र के सभी शिवालयों, मंदिरों, प्रमुख मार्गों तथा सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

विकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी

Forbesganj Nagar Parishad: मयंक कुमार ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कलीमउद्दीन

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >