सिलिंडर लीक होने से ज्वेलरी दुकान में लगी आग

10 लाख की क्षति का अनुमान

अररिया. नगर थाना क्षेत्र के रानीगंज बस स्टैंड स्थित एबीसी नहर किनारे एक ज्वेलरी सह हेलमेट दुकान में गुरुवार की दोपहर आग लगने से सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया. यह घटना पीड़ित दुकान मालिक ने नये गैस सिलिंडर में लिकेज के कारण बताया है. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी तरह फैल गया व स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गयी. इसी बीच किसी ने घटना की सूचना अग्निशमन व नगर थाना पुलिस को दी. जिसमें सूचना पाकर अग्निशमन विभाग के कर्मी दो बड़े व एक छोटे फायर ब्रिगेड वाहन के साथ पहुंच कर सिलिंडर में लगी आग को बुझाया. इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. वहीं पास में मौजूद एक घर में सो रही 13 वर्षीय किशोरी आग की चपेट में आकर हल्का झुलस गयी. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. पीड़ित दुकानदार मनीष साह व अजय साह ने बताया कि उनका दुकान आगे है व पीछे रहने के लिए घर बना हुआ है. घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर लीकेज था. जिसका पता नहीं चल पाया व दूध गर्म करने के क्रम में सिलिंडर में आग लग गयी. उन्होंने बताया कि एक भाई ज्वेलरी का दुकान करते हैं व दूसरा भाई हेलमेट व अन्य सामान की दुकान चलाते हैं. दोनों दुकानदारों ने बताया कि आग लगने से लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. दुकान में रखा, ग्राहकों की ज्वेलरी, हेलमेट व घर में रखी ज्वेलरी, कपड़ा, फर्नीचर व अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गये हैं. वहीं पीड़ित ने घटना की सूचना नगर थाना में देने की बातें कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >