इटहरी नेपाल ने कोलकाता को हरा दूसरे दौर में किया प्रवेश

जोगबनी हाइस्कूल के मैदान में खेला गया मुकाबला

जोगबनी. जोगबनी हाइस्कूल के मैदान में इंडो नेपाल क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित स्व रामसागर राय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए मैच में इटहरी की टीम ने कोलकाता को 17 रनों से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया. मैच में इटहरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इटहरी की टीम ने रितेश राय 53 व रोहन साह के 47 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 192 रन बनाया. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम आलोक कुमार के 76 व आकाश के 42 रन के बावजूद 175 रनों पर ही सिमट गयी. वहीं इटहरी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहन साह ने 04 विकेट व विकल्प आचार्य ने 02 विकेट चटकाये. रोहन साह को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद संजीव दास ने प्रदान किया. मौके पर राजू राय, भीम राय, मदन गुप्ता, अर्जुन राय, नीरज साह, गणेश साहा आदि मौजूद थे. वहीं मैच के सफल आयोजन में अंजार अहमद, सद्दाम हुसैन, जसीम नोमानी, सन्नी रियाज, अजरूद्दीन समेत अन्य ने सहयोग दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >