स्कूली बच्चों को लू से बचाव की दी जानकारी

अत्यधिक धूप में बाहर निकलने से करें परहेज

सिकटी. मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में लू के खतरे व बचाव विषय पर छात्रों को विस्तृत जानकारी दी. निर्धारित वार्षिक सारणी के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में फोकल शिक्षक व बाल प्रेरकों ने सक्रिय रहे. प्रधानाध्यापक आदर्श मध्य विद्यालय बरदाहा राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में फोकल शिक्षक ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया कि अत्यधिक गर्मी व तेज धूप के कारण लू लगने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकता है. छात्रों को लू के लक्षणों की पहचान करने के साथ-साथ इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी. जैसे दोपहर में बाहर न निकलना, पर्याप्त पानी पीना व हल्के कपड़े पहनना. शिक्षकों ने लू लगने की स्थिति में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में भी विस्तार से बताया. साथ ही बच्चों को ओआरएस घोल बनाने की विधि व उसके सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >