नुक्कड़ नाटक के जरिये दी योजनाओं की जानकारी

जैविक खेती के लिए किया प्रोत्साहित

13- प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड के बीरनगर पश्चिम, धनेश्वरी,खजुरी व हरिपुर कला पैक्स में सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में किसान सहकारी चौपाल सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को सहकारी योजनाओं व उनके लाभों की विस्तृत जानकारी देना था. कार्यक्रम के दौरान रेणु संस्कृति मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सहकारिता समितियों, कृषि ऋण, बीज-उर्वरक आपूर्ति व विपणन सहायता जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में रोचक तरीके से जानकारी दी. कलाकारों ने मनोरंजक शैली में बताया कि सहकारिता मॉडल के तहत किसान कैसे आत्मनिर्भर बन सकते हैं व अपनी आय को बढ़ा सकते हैं. इस दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारियों व कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि यंत्रीकरण योजना व जैविक खेती प्रोत्साहन योजना जैसी सरकारी योजनाओं के लाभों से अवगत कराया. इस तरह के आयोजनों से न सिर्फ किसानों को सहकारिता का महत्व समझ में आता है, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >