अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ाई गयी चौकसी

गणतंत्र दिवस को लेकर लिया गया निर्णय

13- प्रतिनिधि, नरपतगंज गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल बाॅर्डर की सुरक्षा के लिए बथनाहा एसएसबी 56वीं बटालियन व नेपाल के एपीएफ प्रहरी टीम संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बाॅर्डर पर चौकसी बरत रही है. प्रखंड क्षेत्र से सटे निकटवर्ती फुलकाहा, घूरना, बेला , बबुआन, बसमतिया, डूमरबन्ना समेत पथरदेवा आदि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सभी बार्डर के आने जाने वालों का पहचान पत्र, नेपाली नागरिकता सहित अन्य कागजातों की जांच के बाद हीं लोगों को सीमा पार आने दिया जा रहा है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीमा पार ले जाये जा रहे सामानों समेत सीमा पर भी गांजा, शराब व मवेशी तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए एसएसबी व नेपाल के एपीएफ प्रहरी द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर रात्रि में भी विशेष चौकसी सीमा के दोनों तरफ से बरती जा रही है. एसएसबी के फुलकाहा कैंप के इंस्पेक्टर हरबंस लाल ने बताया कि 26 जनवरी की शाम तक सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >