विवि के मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन

दूसरों को खुश रखना भी इंसान का कर्तव्य

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के कुआड़ी थाना के समीप शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नया मेडिटेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया. मेडिटेशन सेंटर का शुभारंभ जिप सदस्य रघुनाथ सिंह, जिप प्रतिनिधि अजीत झा, संस्था के जिला संचालिका उर्मिला बहन जी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया. इस दौरान संस्था सदस्यों ने उर्मिला बहन के नेतृत्व में भव्य शांति कलश पदयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में शिव बाबा का ध्वज लहराते हुए थाना सड़क से शिवमंदिर चौक, मुख्य चौक समेत बाजार का परिक्रमा करते हुए मेडिटेशन सेंटर पहुंची. इस दौरान स्थानीय लोगों में आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर उमंग,उत्साह देखते ही बना. काफी संख्या में शांति कलश पद यात्रियों को संबोधित करते उर्मिला बहन ने कहा मनुष्य का लक्ष्य केवल स्वयं खुश रहना नहीं बल्कि अपने व्यवहार वाणी से सभी को सुख देना भी है. मुख्य अतिथि जिप प्रतिनिधि अजीत झा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी जैसा श्रेष्ठ सदाचार युक्त संगठन का सानिध्य काफी मुश्किल से ही प्राप्त होता है. मौके पर अंजू देवी, रेखा गुप्ता, रमेश शाह, अनिल स्वर्णकार, संजय गुप्ता, बिहारी बैठा, विकास भाई, शंभू भाई, माधव सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >