डॉ मंटू ठाकुर को आइएमए ने दी श्रद्धांजलि

यक्ष्मा रोग के विशेषज्ञ थे डॉ मंटू ठाकुर

9- प्रतिनिधि, फारबिसगंज प्रसिद्ध चिकित्सक शहर के हॉस्पिटल रोड निवासी महेश्वरानंद ठाकुर उर्फ मंटू ठाकुर के निधन के दूसरे दिन मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन फारबिसगंज शाखा ने अनुमंडलीय अस्पताल स्थित लायंस चिल्ड्रेन पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इस मौके पर एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों ने स्व डॉ मंटू ठाकुर के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर व दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनके दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया. श्रद्धांजलि सभा में मौजूद चिकित्सकों को संबोधित करते हुए डॉ सीताराम साह ने कहा कि स्व डॉ मंटू ठाकुर का जन्म 25 दिसंबर 1925 को हुआ था. वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के स्थानीय शाखा में विभिन्न पदों पर आसीन रहे. वे यक्ष्मा रोग के विशेषज्ञ के रूप में बिहार ही नहीं बल्कि नेपाल में प्रख्यात थे. जबकि अन्य सभी चिकित्सकों ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में डॉ मंटू ठाकुर के उत्कृष्ट सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. श्रद्धांजलि सभा में डॉ सीताराम साह, डॉ अतहर, डॉ बीके ठाकुर, डॉ हरिकिशोर सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ रेशमा रजा सहित आईएमए से जुड़े अन्य चिकित्सक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >