फरार अभियुक्त के घर की हुई कुर्की जब्ती

फरार आराेपितों को सरेंडर करने की बार-बार दी जा रही भी नोटिस

भरगामा. भरगामा पुलिस ने हत्या कांड के चार नामजद अभियुक्तों बसंत ऋषिदेव पिता कणिक लाल ऋषिदेव, राजेश ऋषिदेव पिता कणिक लाल ऋषिदेव, अशोक ऋषिदेव पिता महादेव ऋषिदेव व जयमाला देवी पति छविलाल ऋषिदेव सभी ग्राम खजुरी बलूआही टोला थाना भरगामा जिला अररिया के कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा सभी अभियुक्तों को बार-बार न्यायालय व स्थानीय थाना द्वारा सरेंडर करने की चेतावनी दी जा रही थी, जिसकी बार-बार अवहेलना करने के पश्चात हत्याकांड के अभियुक्त के घर मुनादी करवाकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एसआइ सिफैत यादव, एसआइ रामाशीष राम, एसआइ चंद्रप्रकाश प्रसाद व सशस्त्र बल के जवानों के साथ आरोपी के घर की कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >