आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का बढ़ा मानदेय, हर्ष व्याप्त

आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका की मानदेय वृद्धि की मांग राज्य सरकार ने मान ली.

कुर्साकांटा. आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका की मानदेय वृद्धि की मांग राज्य सरकार ने मान ली. राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका को जहां नौ हजार तो सहायिका को 45 सौ रुपये प्रतिमाह मानदेय के रूप में दिए जाने की घोषणा की है. सरकार के इस फैसले की आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका ने प्रशंसा की. इधर, आंगनबाड़ी संघ के प्रखंड अध्यक्ष ललिता देवी ने बताया कि सरकार के स्तर से सहायिका व सेविका का मानदेय में बढ़ोतरी की है. इस कदम की सराहना होनी चाहिए. हालांकि, अब भी संघ की कई मांग सरकार के स्तर पर लंबित है. आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका का मानदेय तो बढ़ा, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर केंद्र का सुचारू रूप से पारदर्शी तरीके से संचालित हो इसे लेकर भी सरकार व विभाग के स्तर से सख्ती बरती जानी चाहिये. मानदेय बढ़ोतरी को लेकर सेविका, सहायिका में हर्ष व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >