शोरूम से चोरी हुई दो में से एक कार बरामद

पुलिस की दबिश देख कार छोड़कर चोर फरार

अररिया. अररिया शहर के महादेव चौक से गोढ़ी चौक जाने वाली मार्ग एनएच 27 के बगल में स्थित टाटा मोटर्स के कोशी कार्स शोरूम से दो नयी नेक्साॅन कार को शातिर चोरों ने शोरूम का सटर व ताला तोड़कर चोरी कर ली थी. घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व एसआईटी टीम गठित किया था. एसआइटी टीम ने तकनीकी अनुसंधान व असूचना संकलन की मदद से कार चोरों की तलाश में जुट गयी व आसपास जिले के पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एसआइटी टीम ने बंगाल व नेपाल बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरतने लगी. वहीं कार चोर पुलिस की दबिश को देखते हुए एक नेक्साॅन कार को पूर्णिया जिला के डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क मार्ग पर छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में बिना नंबर की खड़ी न्यू नेक्साॅन कार को देख स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डगरूआ थाना पुलिस को दी. कार बरामद होने की सूचना मिलते हीं एसआईटी की टीम डगरूआ पहुंचकर जांच-पड़ताल की व आसपास के लोगों से खड़ी कार के बारे में विस्तृत जानकारी ली. एसपी ने जितेंद्र कुमार कहा कि चोरी हुई एक कार को पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. मामले की जांच जारी है जल्द हीं घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >