ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

बथनाहा. बथनाहा थाना क्षेत्र के मंडल चौक के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला मौत हो गयी. मृतका की पहचान भटियाही वार्ड संख्या-27 निवासी स्वर्गीय सहदेव साह की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है. सूचना मिलते हीं जोगबनी रेलवे थाना पुलिस रेलवे गेट संख्या 71 के पास मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. हालांकि मृतिका के पुत्र धीरज कुमार ने रेलवे पुलिस को लिखित आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया. परिजनों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे विभाग से किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं चाहते हैं. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.

——-

19 महिलाओं का हुआ परिवार नियोजन

कुर्साकांटा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को पंजीकृत 19 महिलाओं का संपर्क बिहार संस्था के जरिए सुरक्षित परिवार नियोजन कराया गया. जानकारी देते पीएचसी प्रभारी डॉ जमील अहमद ने बताया कि पंजीकृत 19 महिलाओं का स्वास्थ्य जांच जिसमें मुख्य रूप से हीमोग्लोबिन जांच, हाइट, वेट, रक्तचाप, शुगर के साथ अन्य आवश्यक जांच के बाद शल्य चिकित्सक की मौजूदगी में महिलाओं का परिवार नियोजन कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >