दो स्कूलों से हजारों के सामान के चोरी

एचएम ने थाना में दर्ज कराया मामला

बथनाहा. बथनाहा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग प्राथमिक विद्यालयों में बीते दिनों ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. पहली घटना प्राथमिक विद्यालय श्यामनगर की है, जहां चोरों ने स्कूल का वेंटिलेटर तोड़कर एम्पलीफायर, माइक, खेल सामग्री व इमरजेंसी लाइट सहित कई जरूरी कागजात चोरी कर ली. विद्यालय की प्रधान शिक्षिका नीतू कुमारी ने इस संबंध में बथनाहा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. वहीं दूसरी वारदात प्राथमिक विद्यालय भपटियाही सहवाजपुर वार्ड संख्य 03 में हुई. प्रधान शिक्षक रूपेश राज के अनुसार, चोरों ने यहां से 14 पंखे, साउंड बॉक्स, माइक व एमडएम के बर्तन चोरी किया है. घटना की सूचना मिलने पर बथनाहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सघन जांच की. थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि पुलिस सक्रियता से काम कर रही है व कुछ चोरी हुए सामानों की बरामदगी कर ली गई है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >