दवा व्यवसायी के गले से झपटी सोने की चेन

सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस

फारबिसगंज. शहर के हॉस्पिटल रोड में शुक्रवार की सुबह एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मार कर बाइक से घर जा रहे दवा व्यवसायी के गले से सोने की चेन खींच कर फरार हो गया. पीड़ित दवा व्यवसायी दीपक कुमार शर्मा पिता स्व बलि राम शर्मा हॉस्पिटल रोड वार्ड संख्या 07 थाना फारबिसगंज निवासी है. घटना के संदर्भ में पीड़ित दवा व्यवसायी दीपक कुमार शर्मा शुक्रवार की सुबह 08:25 बजे वे अपने पुत्र शिवम कुमार के साथ शहर के फैंसी मार्केट से सब्जी खरीद कर हॉस्पिटल रोड अपने घर जा रहे थे कि पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधी तेजी से आये और झपट्टा मार कर उनके गले से चेन छीन कर मौके से फरार हो गया. चेन का वजन 02 भर था. पीड़ित ने बताया कि घटना को अंजाम दे कर भाग रहे अपराधी का उन्होंने पीछा करने का काफी प्रयास किया. लेकिन बाइक सवार अपराधी सुभाष चौक की तरफ भाग गया. पीड़ित दवा व्यवसायी ने घटना के बाद स्थानीय थाना में आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >