बदलते दौर में बच्चों को दें आधुनिक शिक्षा

स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देना समय की जरूरत

अररिया. आज के बदलते दौर और जरूरत को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक व्यवस्था और शिक्षण प्रणाली में भी बेहतर बदलाव की जरूरत है. इसी उद्देश्य से अररिया के सबसे प्राचीन निजी विद्यालय गर्ल्स आइडियल एकेडमी में बुधवार को सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के लिए एक दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में लीड ग्रुप के एकेडमिक कोच व प्रशिक्षक अजितेश कुमार ने स्कूल के सभी शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया. उन्होंने बताया कि आज का आधुनिक दौर प्रतियोगिता का दौर है अगर हम समय के अनुसार बदलाव नहीं लाते है तो हमारे शिक्षक के साथ बच्चों को भी आगे चलकर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि नयी शिक्षा नीति के लागू होने के बाद इस पुराने शिक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत महसूस की जा रही थी. इसी को ध्यान ने रखते हुए स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गयी है. मौके पर गर्ल्स आइडियल एकेडमी अररिया के संस्थापक सह निदेशक प्रो एमए मुजीब ने बताया कि हमारे यहां वर्ग एक से लेकर आठवीं तक सभी क्लास को स्मार्ट क्लास बना दिया गया है. जहां बच्चों को मोबाइल टेबलेट व टीवी के माध्यम से पढ़ाने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि जिले का पहला निजी स्कूल है. जहां लीड ग्रुप के द्वारा आधुनिक तरीके से पठन पाठन की व्यवस्था की गई है. ताकि बच्चों की मल्टी मॉडल शिक्षा प्राप्त हो सके. साथ ही बच्चों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा भी उपलब्ध हो सके. मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करने शिक्षकों ने अबुल कलाम, प्रभात चंद सिंह, इफ्तेखार आलम, नंद किशोर चौधरी, अजय कुमार, आदिल हुसैन, माहे नाज, नुसरत परवीन, नायाब गुलशन, संविदा परवीन, अलविना सानवी, आलिया परवीन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >