बेमौसम बारिश से मक्का व मूंग की फसलों को भारी नुकसान

पहले ही किसानों को हो चुकी है भारी क्षति

फारबिसगंज. फारबिसगंज में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बुधवार की सुबह तक आसमान साफ था, लेकिन करीब 7-8 बजे के बीच मौसम ने अचानक करवट ली. देखते ही देखते काले बादल छा गये. इसके बाद बेमौसम बारिश शुरू हो गयी, जिसने आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी. सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ होने के कारण मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग बेफिक्र थे, लेकिन वापसी के दौरान अचानक बारिश शुरू हो जाने से उन्हें इधर-उधर शरण लेनी पड़ी. कई लोग भीगते हुए घर लौटे. वहीं स्कूल जाने वाले छात्रों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कुछ देर तक हुई झमाझम बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गयी. बेमौसम बारिश से मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है, जबकि मूंग की खेती भी इससे प्रभावित हो रही है. किसानों का कहना है कि यदि मौसम का यही रुख बना रहा, तो फसलों पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है. मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बदलते मौसम चक्र का सीधा असर आम जनजीवन और कृषि पर पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >