ARARIA सड़क पर जलजमाव, लोगों को हो रही परेशानी

सिकटी प्रखंड क्षेत्र की डेढ़ुआ पंचायत स्थित नोनिया घाट ढेंगरी गांव के वार्ड संख्या-01 में अत्यधिक वर्षा के कारण मुख्य सड़क पर पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सिकटी (अररिया) से संजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट :

सिकटी प्रखंड क्षेत्र की डेढ़ुआ पंचायत स्थित नोनिया घाट ढेंगरी गांव के वार्ड संख्या-01 में अत्यधिक वर्षा के कारण मुख्य सड़क पर पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले में डेढ़ुआ पंचायत के वार्ड संख्या 01 के वार्ड सदस्य मो. अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क के अगल-बगल में बसे लोगों द्वारा अपने दरवाजे के सामने सड़क किनारे ऊंची मिट्टी भराई कर देने से पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है. इसके चलते जल निकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बची है. मुख्य सड़क से कॉलेज चौक जाने वाली यह सड़क गांव के बीचोंबीच गुजरती है. रोजाना इस सड़क से दर्जनों की संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं. पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. थोड़ी सी भी बारिश होने पर सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन की समस्या और बढ़ जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >