ARARIA : स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, नकद और तराजू बरामद

बथनाहा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडल चौक स्थित गुदरी हाट से 10.55 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.

बथनाहा (अररिया) से विनय ठाकुर की रिपोर्ट :

बथनाहा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडल चौक स्थित गुदरी हाट से 10.55 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भद्रेश्वर निवासी मो. जाबिर उर्फ पोठिया एवं मो. जागीर और बथनाहा मंडल चौक निवासी नितेश कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गुदरी हाट में स्मैक की खरीद-बिक्री हो रही है. छापेमारी के दौरान मौके से आरोपियों को दबोचा गया. पुलिस ने इनके पास से स्मैक के अलावा 15,900 नेपाली रुपये, 4,300 भारतीय रुपये, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी मो. जाबिर स्मैक बेचने आया था और अन्य दो के साथ सौदेबाजी कर रहा था. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस कार्रवाई से स्थानीय नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >