छठ घाट बनाने के दौरान पानी में डूबी बच्ची, मौत

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच सोमवार को भरगामा प्रखंड क्षेत्र की शंकरपुर पंचायत के ऋषिदेव टोला वार्ड 03 में छठ घाट बनाने के दौरान पांव फिसलने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी.

परिजनों में मचा कोहराम, आपदा विभाग से मुआवजा की मांग भरगामा. लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच सोमवार को भरगामा प्रखंड क्षेत्र की शंकरपुर पंचायत के ऋषिदेव टोला वार्ड 03 में छठ घाट बनाने के दौरान पांव फिसलने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृत बच्ची की पहचान 11 वर्षीय प्रीति कुमारी, पिता शालो ऋषिदेव, शंकरपुर वार्ड 03 के रूप में की गयी है. घटना सुबह करीब 11 बजे की है. जब गांव के लोग पास की लचहा नदी के किनारे छठ घाट की सजावट व सफाई का काम कर रहे थे. बच्ची प्रीति भी घाट को गोबर से लीपने का काम कर रही थी. काम पूरा करने के बाद वह पास ही हाथ धोने गयी. इसी दौरान उसका पांव फिसल गया. वह गहरे पानी में चली गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाट पर मौजूद स्थानीय युवकों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की. पानी में खोजबीन शुरू की. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जलकुंभी के नीचे से बच्ची का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर सीओ निरंजन कुमार मिश्र, बीडीओ शशि भूषण सुमन व थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं मुखिया उमेश यादव, उप मुखिया संदीप यादव, समाजसेवी श्यामल किशोर सिंह, पंसस विनोद मंडल ने मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. आपदा विभाग से मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >