920 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रात्रि गश्ती के दौरान जब्त की शराब

सिकटी. सिकटी थाना पुलिस की रात्रि गश्ती में 920 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बाइक जब्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि पुअनि सकलदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ रात्रि गश्ती में निकला. गश्ती के क्रम में एक व्यक्ति के बाइक के आगे पीछे आठ बोरियां बंधी हुई थी व बाइक से गिरने पर वह दर्द से चिल्ला रहा था. तत्काल बल के सहयोग से उसको उठाया गया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मो कफील आलम पिता मो असामुद्दीन निवासी वार्ड संख्या 03 सिंघिया सिकटी बताया. बाइक पर बंधे बोरे की जांच करने पर सभी आठ बोरी में कुल 920 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

RAHUL KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >